रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक और बंपर भर्ती का अवसर सामने आया है। RRC यानि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए ऐलान किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार https://www.rrcjaipur.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
आवेदन के लिए पात्रता
भर्ती के तहत आवेदन भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 निर्धारित है।बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं उम्र की गणना 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।











