धामी सरकार की नई फिल्म नीति का दिखने लगा असर, फिल्म उद्योग से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

उत्तराखंड की धामी सरकार की नई फिल्म नीति अब सफल होती नजर आ रही है।

उत्तराखंड की धामी सरकार की नई फिल्म नीति अब सफल होती नजर आ रही है। धामी सरकार के किए गए प्रयासों के चलते अब देवभूमि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा बन गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “राज्य में लागू की गई नई फिल्म नीति न सिर्फ उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा दे रही है, बल्कि राज्य के पर्यटन को एक नई पहचान भी दे रही है। साथ ही, यह स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा रही है।”

राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती
बता दें कि फिल्मों में काम करने का सपना देखे वाले युवाओं को अब राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। अब राज्य में ही उन्हें फिल्मों में काम करने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। धामी सरकार की नई फिल्म नीति से स्थानीय रोजगार के भी अवसर सृजित हो रहे है। सीएम धामी ने कहा कि, “हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे और फिल्म उद्योग के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़