देहरादून में UPES यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में UPES यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में UPES यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने स्नातक होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
सीएम धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि में युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्र विकास की नई संभावनाएं खोल रहे हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी देश को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने में सहायक होगी।”

प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इसी दिशा में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिले, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़