ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे में कई लोगों की जान चली गई वहीं कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव AIIMS भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भोपाल से खाटू श्याम जा रही मिनी बस के हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना।
दो हादसों में घायल हुए लोग
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं के संदर्भ में, मैंने एम्स भोपाल जाकर उन घायलों का हाल-चाल जाना, जो भोपाल से खाटू श्याम जी जा रही मिनी बस के हादसे और ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे में घायल हुए थे और वहां अपना इलाज करवा रहे हैं।”
डॉक्टरों से ली इलाज की जानकारी
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य और उनके इलाज के बारे में भी जानकारी ली। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “इस कठिन समय में, राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।” सीएम ने सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।











