उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने जानकारी देते हुए कहा कि उतरराखंड बीजेपी राज्य में विशाल यात्रा निकालने जा रही है। 31 अक्टूबर को श्रीनगर में बड़े स्तर पर पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं नवम्बर को देहरादून में विशाल यात्रा होगी, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सभी 13 जिलों में होगी पदयात्रा
इसके साथ ही 3 नवम्बर को रुद्रपुर में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी 13 जिलों में पदयात्रा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा की पोल खोलेगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को कई सालों से हार का सामना करना पड़ रहा है। लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिये। संविधान को हाथ में लेकर चलना आसान है लेकिन उसका पालन करना कठिन है।












