सीएम धामी ने ‘वॉयस कलेक्शन पोर्टल’ का किया उद्घाटन, गढ़वाली-कुमाऊंनी और जौनसारी को मिलेगी वैश्विक पहचान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोक भाषाओं के लिए 'वॉयस कलेक्शन पोर्टल' का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोक भाषाओं के लिए ‘वॉयस कलेक्शन पोर्टल’ का उद्घाटन किया। AI स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग फाउंडेशन की ‘भाषा AI’ पहल के अंतर्गत यह उद्घाटन कैंप कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर पद्म श्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण और AiSE फाउंडेशन के संस्थापक सच्चिदानंद सेमवाल भी मौजूद रहे।

भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन में मदद
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “यह पहल राज्य की समृद्ध लोक भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन में मदद करेगी, साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक पहचान दिलाने में भी सहायक होगी।”

AiSE फाउंडेशन की पहल की सराहना
मुख्यमंत्री ने एआईएसई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। सीएम धामी ने कहा कि हमारी बोली-भाषाएं हमारी पहचान हैं। अपनी पहचान को बनाए रखने और लोककला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में इसका दायरा और व्यापक होगा। ऐसे में हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को भी इस तकनीक के अनुरूप विकसित करना होगा, ताकि हमारी समृद्ध भाषाई विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़