तमिलनाडु सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत बड़े स्तर पर वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही नई नियुक्तियों के आदेश भी जारी किए हैं। इसके साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है की सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले
तमिलनाडु सरकार ने कई बड़े विभगों में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें एच. कृष्णनुन्नी, आईएएस, जो वर्तमान में तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें अब पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तक श्रम आयुक्त के पद पर कार्यरत शिल्पा प्रभाकर सतीश, आईएएस, को तमिलनाडु सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए भेजा गया है।
IPS के हुए तबादले
गृह (विशेष प्रकोष्ठ) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ए. अरुण, आईपीएस का तबादला कर उन्हें चेन्नई के ऊन्नामंचेरी स्थित तमिलनाडु पुलिस अकादमी का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और निदेशक नियुक्त किया गया है।वहीं, सी. मंगेश्वरी, आईपीएस, जो डीवीएसी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल-1 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, उन्हें अगले आदेश तक डीवीएसी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और निदेशक का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।











