योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष और 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। अर्चना अग्रवाल के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष का भी प्रभार था।

बीएल मीणा को क्या जिम्मेदारी?
अर्चना अग्रवाल के स्थान पर अब 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण और रेशम विभाग के अपर मुख्य सचिव की अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी रहेगी।

अमृत अभिजात को सौंपा जिम्मा
वहीं 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमृत अभिजात के पास पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य और परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार पहले की तरह बना रहेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़