CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें अपना परीक्षा परिणाम

CBSE यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

CBSE यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार का रहे छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यहाँ देखें रिजल्ट
परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अपना परिणाम देखने के साथ ही अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आपके लिए जरूरी जानकारी
अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को results.digilocker.gov.in पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा। जिसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते है। साथ ही अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

परीक्षा के नतीजे
बता दें की सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए 6 लाख 64 हजार 27 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 6 लाख 63 हजार 777 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, कंपार्टमेंट कैटेगरी के 1 लाख 49 हजार 822 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 78 हजार 503 स्टूडेंट पास हुए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़