बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बिहार में राज्य परियोजना प्रबंधक, लेखापाल और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वो WCDC की ऑफिशियल वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2026 निर्धारित है। राज्य परियोजना प्रबंधक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से रूरल डेवलपमेंट, महिला अध्ययन या रूरल मैनेजमेंट विषय में पीजी डिप्लोमा या स्नातकोत्तर किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार एवं प्रलेख) के पद पर आवेदन करने के लिए संचार या मीडिया अध्ययन विषय में डिग्री, लेखापाल के पदों पर आवेदन करने के लिए बीकॉम (ऑनर्स) और सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा निर्धारित
वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा जनरल महिला, ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी और एसटी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष निर्धारित है।












