सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, यहां जाने कब शुरू होंगे आवेदन?

देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का युवाओं के सामने सुनहरा अवसर है।

देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का युवाओं के सामने सुनहरा अवसर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए 7 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो जाएगी। भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के तहत पात्रता
इस भर्ती के तहत अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए। 35 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर टाइपिंग होनी चाहिए।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 सितंबर 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट से गुजरना होगा टेस्ट 100 नंबर के लिए होगा जिसमें क्वालीफाई करने के लिए 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़