DSSSB यानि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, प्यून पदों पर भर्ती का एलान किया है। भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
भर्ती के तहत जरूरी योग्यता
इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस सर्वर और प्यून के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।












