सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में बतौर सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती के जरिये कुल 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए पात्रता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की अंग्रेजी शॉर्टहैंड में दक्षता प्रति मिनट 110 शब्द और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 40 शब्द होनी चाहिए।
भर्ती के तहत आयु सीमा
वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।











