RRB यानि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक है वो ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और आयु सीमा
इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित है। फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस 8 नवंबर 2026 तक जमा की जा सकती है। भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती के लिए पात्रता
वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।











