सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां जानें कैसे करें आवेदन?

देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026निर्धारित की गई है। इसके साथ ही भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर टाइपिंग होनी चाहिए।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं 1 सितंबर 2026 के अनुसार आयु की गणना की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
वही आवेदक को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग को 750 रुपये फीस भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़