शिक्षक भर्ती BPSC TRE-4 परीक्षा पर बड़ा अपडेट, भर्ती के लिए कुल 111 पदों पर बढ़ोतरी का फैसला

शिक्षक भर्ती BPSC TRE-4 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है।

शिक्षक भर्ती BPSC TRE-4 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 28 अगस्त को BPSC TRE-4 परीक्षा के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीने जानकारी देते हुए कहा कि TRE-4 भर्ती के लिए कुल 111 पदों पर बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

कब शुरू होंगे आवेदन
इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार शिक्षक के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं वे जल्द ही बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी TRE-4 भर्ती के जरिये अब कुल 33,385 पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन बाद में इसमें 886 अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया। वहीं अब शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें 111 पदों को भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। बता दें, ये सीटें कक्षा 9 से 10 तक के संगीत विषय के शिक्षक के लिए बढ़ाई गई है।

आवेदन करने के लिए योग्यता
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही बीएड, स्पेशल बीएड या फिर बीएलएड बीएईएड की डिग्री होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़