आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसलिए जो उम्मीदवार आर्मी में नौकरी का सपना पूरा करना चाहते हैं अपनी आवेदन प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर लें। बता दें कि ग्रुप-सी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन उम्मीदवार कर सकते हैं।
आयु सीमा निर्धारित
बता दें कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत पात्रता मानदंड पद के आधार पर तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास पदानुसार 10वीं,12वीं स्नातक, IT या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 और 27 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती केजरिये कुल 2615 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इमैन ट्रेड्समैन के लिए कुल 1799 पद, फायरमैन के लिए कुल 520 पद, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के लिए कुल 104 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए कुल 142 पद और मैटेरियल असिस्टेंट (MA) के लिए कुल 50 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा , टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।











