CRPF ने हेड कॉन्स्टेबल जीडी और कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जाने कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

CRPF यानि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल जीडी और कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है।

CRPF यानि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल जीडी और कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के लिए 12 अक्टूबर से आवेदन स्टार्ट हो जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

आवेदन की लास्ट डेट
भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म में गलती होने पर 12 से 24 नवंबर 2026 तक उम्मीदवारों के पास सुधार का मौका होगा।

कुल 521 रिक्त पदों पर नियुक्तियां
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 521 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिनमें हेड कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 182 पद और कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 339 पद आरक्षित हैं। वहीं कॉन्स्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा एवं हेड कॉन्स्टेबल जीडी पद के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित गेम्स में प्रतिनिधित्व किया हो।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़