इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका, यहां जाने भर्ती के लिए कौन उम्मीदवार होंगे पात्र?

इंडियन आर्मी की ओर से 144th Technical Graduate Course (TGC-144) (बैच- जुलाई 2027) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया है।

इंडियन आर्मी की ओर से 144th Technical Graduate Course (TGC-144) (बैच- जुलाई 2027) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो joinindianarmy.nic.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा भी निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़