बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC ने फूड सेफ्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसलिए जो भी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in के जरिये BTSC FSO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर निर्धारित है। फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकीडेयरी प्रौद्योगिकीजैव प्रौद्योगिकीतेल प्रौद्योगिकीया जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर किया होना अनिवार्य है।
आयु-सीमा निर्धारित
इस भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।












