IIT यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे में काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 55 फीसदी अंकों ग्रेड के साथ एमएससी एमए डिग्री इन साइकोलॉजी क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्पेशलाइजेशन काउंसिलिंग या सोशल साइकोलॉजी किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष एवं सीनियर काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 10 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया जानिए
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है। उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इंटरव्यू 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक संपन्न होंगे। बता दें कि मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थान की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।












