मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। 1 जनवरी 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। वहीं उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 2500 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा।











