राजधानी दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘चलो यमुना अभियान’ के अंतर्गत, हमने ITO स्थित हाथी घाट पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) और विधायक अभय वर्मा ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
70 घाटों पर सफाई
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “दिल्ली के हज़ारों निवासी यमुना के 70 घाटों पर एकजुट हुए और उनकी सफाई की। उन्होंने माँ यमुना के प्रति अपनी श्रद्धा को सेवा में बदलकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। जन-भागीदारी का यह प्रयास माँ यमुना को उनके मूल स्वरूप में वापस लाने के हमारे संकल्प को नई शक्ति देता है।”
मुख्यमंत्री ने की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों से अपील करते हुए कहा कि, “वे यमुना के घाटों और किनारों पर प्लास्टिक, पूजा-सामग्री या अन्य कचरा न फेंकें। घाटों की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।” सीएम ने कहा, माँ यमुना की स्वच्छता को सिर्फ एक अभियान तक सीमित न रखकर, इसे अपने स्वभाव का हिस्सा बना लें।












