JKSSB ने एमटीएस और सफाई कर्मचारी के पदों पर निकाली भर्ती, यहां जाने कब स्टार्ट होंगे आवेदन?

JKSSB यानि जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एमटीएस और सफाई कर्मचारी के कुल 2863 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है।

JKSSB यानि जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एमटीएस और सफाई कर्मचारी के कुल 2863 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी। इसलिए जो उम्मीदवार कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण है वो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से कर सकेंगे।

आयु सीमा और पात्रता
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारित है और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़