CSIR-NCL में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के लिए 5 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार यह नौकरी पाने के लिए इच्छुक है वो CSIR NCL की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ncl-india.org/ पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि और आयु सीमा
बता दें कि भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 04 नवंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 04 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
पात्रता और आवेदन शुल्क
इसके अलावा उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।












