MPESB ने नायब तहसीलदार के पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जानें कब होगी परीक्षा आयोजित?

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं वो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। वहीं नायब तहसीलदार लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

योग्यता और वेतन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़