UPESSC ने निकाली पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क
बता दें कि 15 अक्टूबर तक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर निर्धारित है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।

कुल 12,405 उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 12,405 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी के लिए कुल 11508 पद आरक्षित है। सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) में बालक विद्यालयों के लिए कुल 473 पद और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 424 पद आरक्षित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़