NABARD ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली, यहां जाने आवेदन करने के लिए आयु सीमा और पात्रता

NABARD यानि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।

NABARD यानि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट, लीड ऑडिटर सहित कई पदों को शामिल किया गया है। जो उम्मीदवार नाबार्ड में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और पात्रता
भर्ती के तहत इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 26, 30 और अधिकतम आयु 32, 35 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित है और इंटिमेशन चार्ज 150 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये इंटिमेशन चार्ज के रूप में जमा करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़