सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानि LIC के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए एलआईसी एचएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com/careers, इंटर्नशाला पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ने MBA किया हो। सेल्स में 1 वर्ष तक काम कर चुके युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार का लोकल लैंग्वेज का अच्छे से ज्ञान हो।
आपके लिए जरूरी जानकारी
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं जिन उम्मीदवारों का चयन भर्ती के लिए होगा उनको पहले दो वर्ष के लिए 40 हजार रुपये से लेकर 50000 रुपये तक प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार से 2 वर्ष के लिए सर्विस बॉन्ड भरवाया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 14 लाख या उससे ज्यादा का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जायेगा।












