NCRTC यानि नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की ओर से ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उम्मीदवार में भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 67 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। वहीं आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एक्स सर्विसमैन को फॉर्म भरने के साथ 500 रुपये के साथ GST एवं प्रॉसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।












