UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है। विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 सहित कई पदों पर यह भर्ती हो रही है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 30, 35, 40, 43 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
पात्रता और आवेदन शुल्क
इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।












