भारत इलेक्ट्रोनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर नौकरी के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट https://bel-india.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित है। प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 50,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ ही प्रति वर्ष 5,000 रुपये सैलरी में वृद्धि भी की जाएगी।
आयु सीमा और योग्यता
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। वहीं आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।












