UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। 17 अक्टूबर 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि है इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द https://upsssc.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले। 17 अक्टूबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
आयु सीमा और योग्यता
बता दें कि यूपी पीजीटी शिक्षक पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही बीएड उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा के तहत 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा न हो।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इस भर्ती में आवेदक को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को 750 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।












