बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी, आवेदन करने की अंतिम तारीख की एक्सटेंड

बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारण BOB LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे अभी भी BOB की ऑफिशियल वेबसाइट https://bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की लास्ट डेट
बीओबी के मुताबिक लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को 17 सितंबर तक एक्सटेंड किया गया है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय-सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आयु-सीमा निर्धारित
बता दें कि लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़