बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं ये उनके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन की लास्ट डेट और आयु सीमा
बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। वहीं क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
जरूरी पात्रता और चयन
उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित है।












