UPSSSC ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती, यहाँ जानें कब शुरू होंगे आवेदन?

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती निकाली गई है।

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिसके बाद अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन https://upsssc.gov.in/ पर कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 11 पद और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 पद आरक्षित हैं।

भर्ती के तहत पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा अथवा NIELIT से O Level प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कार्य करने का अनुभव हो।

आयु सीमा की निर्धारित
भर्ती के तहत आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़