GIMS यानि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती के तहत अब आवेदन की तारीख एक्सटेंड कर दी है। पहले आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब 7 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया है। इसलिए जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए है वो जल्द से जल्द https://www.gims.ac.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता
स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास राज्य चिकित्सा फैकल्टी अथवा इंडियन नर्सिंग कॉउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय बीएससी डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। या फिर बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) 2 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके अलावा संयुक्त प्रान्त नर्स तथा धात्री परिषद् में रजिस्टर्ड योग चिकित्सा एवं शल्यकर्म नर्सिंग (GNM) डिप्लोमा और रजिस्टर्ड अस्पताल में 2 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 जुलाई 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। इसके अनुसार उम्मीदवार ने 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक उम्र को प्राप्त न की हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इस भर्ती में आवेदन के साथ अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1298 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी-एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 944 रुपये जमा करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।











