CRPF में कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती, जानें भर्ती के लिए कौन होंगे पत्र

CRPF यानि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जो भी युवा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर खेल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता
इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं वहीं हेड कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 साल से नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। इसके अलावा आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़