झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में होमगार्ड के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 26 अक्टूबर से पहले जल्द पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। लेकिन 26 अक्टूबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में बिना देरी किए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अभी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन के लिए पात्रता और आयु सीमा
बता दें कि भर्ती के तहत उम्मीदवार का कक्षा 7वीं और शहरी होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत उम्मीदवार की आयु 19 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों का आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट देने का भी प्रावधान है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर होगी।

चयन प्रक्रिया जानिए
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। बता दें कि जो उम्मीदवार शारीरिक जांच परीक्षा में योग्य पाए जाएंगे उन उम्मीदवारों को हिंदी लेखन क्षमता के लिए बुलाया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़