रेलवे में ग्रेजुएट लेवल भर्ती का इंतजार खत्म हो चुका है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3548 पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं उम्मीदवार 08 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती?
बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 2750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कुल 300 पद आरक्षित है। इसके अलावा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 371 पद आरक्षित किए गए हैं।












