NICL यानि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं वे ibpsreg.ibps.in/niiclsep26/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
29 अक्टूबर तक आवेदन जारी
बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट बीई बीटेक एमई एमटेक बीकॉम एमकॉम सीए ICWA आदि किया होना अनिवार्य है।
आयु सीमा भी निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से आते हैं उनको ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी।












