रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आने वाला है। दरअसल RRC यानि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की और से अप्रेंटिसशिप के 2008 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन जल्द ही शुरू कर दिए जायेंगे। हालांकि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लिए जाने थे जो किसी कारण अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं।
भर्ती की खास बात
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के चयनित किया जायेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता (10th और ITI में प्राप्त अंकों) के आधार पर चयन होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इसके साथ ही इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा के तहत अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।












