SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 1748 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसलिए जो भी उम्मीदवार बतौर जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं फॉर्म में सुधार करने की तिथि 28 से 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 30 और 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अप्लाई करते समय 100 रुपये ऑनलाइन भुगतान करना होगा। हालांकि एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क आवेदन है।











