स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2026 तक जारी है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गयी है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित किए गए उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन के लिए पात्रता
इसके अलावा स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़