SSC ने CHSL के कुल 2536 पदों पर की लास्ट डेट नजदीक, यहां जाने कब है आवेदन की अंतिम तिथि?

SSC यानि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से CHSL के कुल 2536 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

SSC यानि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से CHSL के कुल 2536 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए भर्ती का यह सुनहरा मौका है। बता दें कि 7 सितंबर, 2026 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। लेकिन अब आवेदन की अंतिम तिथि पास है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन फॉर्म नहीं भरा है वो 7 अक्टूबर तक जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आयु-सीमा की निर्धारित
इस भर्ती के तहत आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाती है, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?
वहीं लोवर डिवीजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 से लेकर 92,300 रुपये का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़