छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत 29वीं किश्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त की। जिसके तहत प्रदेश की 66 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
महिलाओं के बैंक खातों में भेजी राशि
इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज की किश्त के साथ योजना के अंतर्गत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। प्रतिमाह
1,000 रुपये की आर्थिक सहायता
बता दें कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष या इससे ज्यादा आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।











