देश को 7 ESI स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं की सौगात, 14 जुलाई को होगा उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तेलंगाना के सनथनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

14 जुलाई को देश को सात कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तेलंगाना के सनथनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सनथनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे वही अन्य 6 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। देशभर में लगभग 53 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिसकी लागत लगभग 668 करोड़ रुपये है।

श्रमिकों का होगा सम्मान
इसके अलावा कार्यक्रम में ईएसआईसी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के विकास में योगदान देने वाले निर्माण श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ईएसआई लाभार्थियों को नकद राशि भी वितरित करेंगे।

लाखों लोगों को मिल रही सुविधा
बता दें कि बेल्टोला स्थित ईएसआईसी अस्पताल लाखों लोगों को सुविधाएं प्रदान करता है। यह अस्पताल असम और मेघालय के 47 जिलों के साथ-साथ त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के 41 जिलों के लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। इस सुविधा से कुल मिलाकर लगभग 13.27 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़