पलवल में जल क्रांति की तैयारी, हरियाणा सरकार की रेनीवेल परियोजना से बदलेगी तस्वीर

पलवल शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रेनीवेल परियोजना शुरू की गई है। 522 करोड़ रुपये की इस रेनीवेल परियोजना में तेजी आ गई है।

हरियाणा सरकार की स्वच्छ पेयजल परियोजनाओं से लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। राज्य के पलवल शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रेनीवेल परियोजना शुरू की गई है। 522 करोड़ रुपये की इस रेनीवेल परियोजना में तेजी आ गई है। वर्ष 2029 तक पूरी होने वाली इस परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2055 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

छह नए रेनीवेल होंगे स्थापित
बता दें की इस परियोजना के तहत यमुना की तलहटी में थंथरी गांव के निकट छह नए रेनीवेल स्थापित किए जाएंगे। इनमें से तीन रेनीवेल के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि शेष तीन रेनीवेल के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश जारी है।

2.13 लाख लोगों को सीधा लाभ
वर्तमान अनुमान के अनुसार इस परियोजना से लगभग 2.13 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी दिशा में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थंथरी गांव में लगभग 1.30 करोड़ लीटर क्षमताका मुख्य बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां से 16 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से पानी किठवाड़ी स्थित दूसरे बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा।

परियोजना पर तेज गति से कार्य
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है। तीन रेनीवेल के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है, जबकि अन्य तीन स्थानों पर पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भूजल परीक्षण और बोरिंग का कार्य जारी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़