महोब निषादराज बोट सब्सिडी योजना: फिर खुले ऑनलाइन आवेदन, यहाँ देखें पूरी जानकारी

महोब निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर खुल गए हैं। 9 जुलाई से 24 जुलाई तक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महोब निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर खुल गए हैं। यह खबर बुंदेलखंड के मत्स्य पालकों और निषाद समुदाय के लोगों के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। मत्स्य विभाग की ओर से संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना में आवेदन के लिए पोर्टल को फिर से खोल दिया गया है। 9 जुलाई से 24 जुलाई तक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ज्यादा लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
इसकी जानकारी देते हुए जिला मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले यह विभागीय पोर्टल 8 जून से 28 जिन तक खुला था। अब निषादराज बोट सब्सिडी योजना में ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए इसे दोबारा खोला जा रहा है।

यहाँ देखें पूरी जानकारी
बता दें कि योजना से जुड़ी परियोजना का विवरण, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर देख सकते हैं। या फिर योजना की विस्तार से जानकारी के लिए चरखारी स्थित मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय और जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क भी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़