यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ पवेलियन बनेगा आकर्षण

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 आयोजित किया जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा।

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 आयोजित किया जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा। शो के चौथे संस्करण में इस बार ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस पवेलियन में प्रदेश के 75 जिलों के पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे लोगों को उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

100 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल
बता दें कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले के एक विशेष व्यंजन का चयन किया है। इसी योजना के तहत ट्रेड शो में एक विशेष पवेलियन बनाया जाएगा, जहां प्रत्येक जिले के पारंपरिक व्यंजन की जानकारी दी जाएगी। इस पवेलियन में 100 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।

विभिन्न जिलों के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
पिछले साल की तरह इस बार भी लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न जिलों के व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए अलग से खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, लखनऊ के प्रसिद्ध टुंडे कबाब सहित अनेक जिलों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़